फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सकौती टांडा चीनी मिल में नई चिमनी का भूमि पूजन

विज्ञापन
दौराला - आईपीएल चीनी मिल में पूजन करते अधिकारी।
विज्ञापन
दौराला। आईपीएल चीनी मिल सकौती टांडा परिसर में शनिवार को नई चिमनी के निर्माण के लिए विधि-विधान से भूमि पूजन किया गया। पंडित वेद प्रकाश मिश्रा ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजन संपन्न कराया। मिल अधिकारियों प्रतीक सक्सेना, अनुज मलिक और आदेश चौधरी ने कार्यक्रम में भाग लिया और निर्माण कार्य की शुरुआत कराई। अधिकारियों ने बताया कि चिमनी किसी भी फैक्टरी का महत्वपूर्ण अंग होती है। नई चिमनी की ऊंचाई करीब 200 फुट से अधिक रहेगी। भूमि पूजन के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने निर्माण कार्य से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। कार्यक्रम में वीकेंद्र राणा, अमित राणा, संदीप शर्मा, मुकेश शर्मा, अंकुर राठी, दीपक सोम, विनय कुमार, राहुल सिवाच और निशांत कुमार समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें