अखिल विद्या समिति द्वारा घर के लिए पौधे वितरित करते हुए।
- फोटो : PARIKESHGARH
परीक्षितगढ़। नगर में अखिल विद्या समिति द्वारा बागवानी कार्यक्रम अंतर्गत शनिवार को घर-घर पौधे वितरण किए गए। जिससे क्षेत्र में पर्यावरण की सुरक्षा एवं लोगों को प्रकृति के करीब लाने के लिए समिति ने बागवानी कार्यक्रम शुरू किया है। जिसे लोगों ने जनहित में अच्छा कदम बताया है।
समिति के अध्यक्ष विष्णु अवतार रूहेला ने बताया कि आजकल की भागदौड़ की जिंदगी में लोग प्रकृति से दूर होते जा रहे हैं। पर्यावरण प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। जिस कारण लोगों में विभिन्न बीमारियां बढ़ रही हैं। पर्यावरण संतुलन बनाने के लिए हर घर में पौधे लगाए जाने के लिए समिति ने बड़ी पहल की है। लोग घरों में पौधे लगाएंगे और उनकी देखरेख करेंगे। जिससें परिजनों को हरियाली एवं ताजा हवा मिलेगी। यह स्वास्थ्य के लिए लाभदायक साबित होगी। वहीं, शनिवार को समिति द्वारा 35 परिवार को घर-घर जाकर पौधे वितरण किए। इस मौके पर पूनम रूहेला, स्वाति चौधरी, रिंकू सिह, अंजलि, काजल चौधरी, स्वीटी, संगीता प्रजापति, छिद्दा सिह त्यागी, संतराम सैनी, बॉबी आर्य, नरेंद्र शर्मा, श्याम सिंह महलवार, मनोज निर्मल, निशा तेवतिया आदि मौजूद रहे।