फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहरानपुर में विद्युत निगम की टीम पर हमले का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
बहरानपुर में विद्युत निगम की टीम पर हमले का प्रयास
विज्ञापन

खरखौदा। गांव बहरानपुर में रविवार को बकायादारों के विद्युत कनेक्शन काटने गई विद्युत निगम की टीम का आक्रोशित किसानों ने घेराव कर लिया तथा टीम पर हमला करने का भी प्रयास किया। किसानों ने टीम से सूची छीनकर फाड़ दी। जेई के नेतृत्व में सभी कर्मी थाने पहुंचे और मामले में तहरीर दी।
खरखौदा विद्युत उपकेंद्र के जेई प्रवेश कुमार के साथ थाना पहुंचे उपकेंद्र के टेक्नीशियन ग्रेड टू (टीजी टू) राकेश कुमार के अनुसार रविवार को विद्युत निगम की टीम गांव बहरानुपर में नलकूपों के विद्युत कनेक्शन काटने पहुंची। जहां कुछ किसानों ने टीम का घेराव कर लिया। किसानों ने कनेक्शन काटने का विरोध करते हुए फावडे़ से वार करने का भी प्रयास किया। किसानों ने जबरन बकायादारों की सूची छीनकर फाड़ दी। इस मामले में टीजी टू ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत निगम कर रहा मनमानी
किसानों का आरोप है कि शासन व प्रशासन बकाया को लेकर किसानों के बिजली कनेक्शन न काटने की चेतावनी विद्युत निगम को दे चुका है। लेकिन खरखौदा विद्युत निगम की टीम किसानों को योजनाओं की जानकारी देने की बजाए बकाया जमा कराने का दबाव बना रही है। कोरोना काल में किसान की हालत खराब है। किसानों का कहना है कि विद्युत निगम की टीम के साथ कोई दुर्व्यवहार नहीं किया गया। केवल विद्युत कनेक्शन से मना किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें