फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: शादी के दूसरे दिन फायरिंग कर दुल्हन के अपहरण की कोशिश

Mon, 17 Feb 2020 09:58 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के छपरौली के गांव रठौड़ा में एक दिन पहले ही दुल्हन बनकर आई युवती को छह हथियारबंद युवकों ने अगवा करने की कोशिश की। 
विज्ञापन


युवकों ने करीब दस राउंड फायरिंग की, जिससे गांव में दहशत फैल गई।  ग्रामीणों ने घेराबंदी की तो युवक फरार हो गए। घटना शनिवार की रात करीब नौ बजे की है। 

सहारनपुर के कस्बा नकुड़ निवासी दुल्हन के भाई ने सहारनपुर के चार युवकों और उनके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ तहरीर दी है। उन्होंने ने पुलिस को बताया कि 14 फरवरी की रात झिंझाना (शामली) स्थित मैरिज होम में उसकी बहन की शादी रठौड़ा निवासी युवक के साथ हुई थी। 
विज्ञापन


15 फरवरी को वह अपने एक साथी के साथ बहन को मायके ले जाने रठौड़ा आए थे। अपहरण का विरोध करने पर हमलावरों ने उसकी बहन पर भी गोली चलाई, जिसमें वह बाल-बाल बच गई। 
विज्ञापन

हमलावरों ने धमकी दी है कि वह छोड़ेंगे नहीं, फिर आएंगे। इंस्पेक्टर छपरौली का कहना है कि जांच शुरू कर दी गई है। दुल्हन ने चार आरोपियों की पहचान की है, जो सहारनपुर के ही रहने वाले हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें