फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाह के दौरान बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
निकाह के दौरान बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश
विज्ञापन

परतापुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार रात निकाह के दौरान चार युवकों ने पड़ोस में रहने वाली 10 वर्षीय बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश की। वह उसका मुंह बंद कर गांव के बाहर तालाब के पास ले गए और यहां सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश की। बच्ची ने विरोध किया तो उसे काफी पीटा गया। बाद में अधमरी हालत में उसे तालाब में फेंककर फरार हो गए। बाद में परिजन किशोरी को वहां से ले गए और पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि इस गांव में एक निकाह हो रहा था। इसी दौरान शराब के नशे में कुछ युवक इस बच्ची के पास पहुंचे। उसे बातों में उलझाने के बाद उसका मुंह बंद कर दिया और उसे बाहर तालाब के पास ले गए। यहां उन्होंने जबरदस्ती की तो बच्ची ने विरोध किया। इस पर उसे काफी पीटा गया। बाद में उसे तालाब में फेंककर युवक फरार हो गए। इसी बीच, बच्ची की आवाज सुनकर किसी ने परिजनों को जानकारी दी। परिजन और गांव के कुछ अन्य लोगाें ने थाने पहुंचकर चार आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। परतापुर इंस्पेक्टर शैलेंद्र प्रताप का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। आरोपियों को तलाशा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें