किठौर। क्षेत्र के एक कस्बा में ट्यूशन पढ़ने गई नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ की गई और दुष्कर्म का प्रयास किया गया। शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गया। पीड़िता ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने आरोपी को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि मंगलवार शाम क्षेत्र की 12 वर्षीय छात्रा शिक्षिका के यहां ट्यूशन पढ़ने गई थी। आरोप है कि मंगलवार को छात्रा को शिक्षिका घर पर नहीं मिली। घर पर शिक्षिका का बेटा अकेला था। छात्रा घर के अंदर गई तो मौका पाकर शिक्षिका के बेटे ने उसके पकड़ लिया तथा उसके साथ छेड़छाड़ की और दुष्कर्म का प्रयास किया। छात्रा के रोने-चिल्लाने पर आरोपी घर से भाग गया। छात्रा ने घर जाकर अपनी मां को आपबीती सुनाई। पीड़ित पक्ष ने आरोपी के खिलाफ किठौर थाने में नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने कस्बा निवासी आरोपी कादिर को हापुड़ बस अड्डा से गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया।