दौराला - लावड़ रोड पर अज्ञात लोगों के डंडा मारने से क्षतिग्रस्त कार। स्रोत : स्वयं
दौराला। लावड़ निवासी दो कार सवारों ने लावड़ सड़क पर मोहम्मदपुर गांव के पास शनिवार देर रात अज्ञात लोगों पर कार के अगले शीशे पर डंडा मारकर कार रोकने के प्रयास का आरोप लगाया। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है।
लावड़ निवासी मोहम्मद शारिक ने थाने में दी तहरीर में बताया कि शनिवार देर रात वह कार से दौराला से लावड़ लौट रहा था। मोहम्मदपुर गांव के पास कुछ अज्ञात लोगों ने उसकी कार पर डंडे से वार किया, जिस कारण कार क्षतिग्रस्त हो गई। वह किसी तरह वहां से भाग निकला। इसके बाद दूसरी कार पर भी हमला किया गया। रविवार को थाने पहुंचकर पीड़ित ने तहरीर दी। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि गश्त बढ़ा दी गई है। आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।