मारपीट में घायल गांव तिगरी निवासी ब्रह्म सिंह। (मवाना)
मवाना। गांव तिगरी निवासी ब्रह्म सिंह ने थाने में दी तहरीर में चार लोगों पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने तहरीर में बताया कि वह अपने पुत्रों मोंटी, उज्ज्वल व अमित के साथ सरसों निकालने के लिए ट्रैक्टर लेकर आए थे। अमित ने ट्रैक्टर को पड़ोसी के खेत में खड़ा कर दिया। तभी खेत मालिक आया और आते ही गाली गलौज व मारपीट शुरू कर दी। तभी ट्रैक्टर खेत से बाहर निकाल लिया। इसके बावजूद चार लोगों ने उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट करते हुए घायल कर दिया। पीड़ित ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।