फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माहौल बिगाड़ने का प्रयास: धार्मिक स्थल में असामाजिक तत्वों ने की तोड़फोड़, ग्रामीणों में आक्रोश, हंगामा

Mon, 25 Sep 2023 11:44 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
सभा करते ग्रामीण - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
मेरठ के परीक्षितगढ़ में धार्मिक स्थल पर मूर्तियां खंडित करने के मामले को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। सोमवार सुबह लोगों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार क्षेत्र के ग्राम अगवानपुर में  गत शनिवार की देर रात शरारती तत्वों ने प्राचीन शिव मंदिर में घुसकर देवताओं की मूर्ति खंडित कर दी।

घटना से हिंदू संगठनों में भारी रोष व्याप्त हो गया, मौके पर पहुंचकर पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया था लेकिन आरोग्य गिरफ्तारी नहीं होने पर एक बार फिर से मूर्ति खंडित होने का मामला तूल पकड़ गया है।
विज्ञापन


मंदिर परिसर में महापंचायत की गई, जिसमें पुलिस द्वारा कोई कठोर कार्रवाई नहीं होने पर पुलिस के प्रति ग्रामीणों में रोष बना हुआ है। व्यापारियों ने आज बाजार बंद कर रखा है और दुकानों के शटर में ताले लगे हुए हैं।

ग्रामीणों को कहना है पुलिस जब तक पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। पुलिस की लापरवाही के कारण गांव की फिजा खराब हो सकती है।  

ग्राम अगवानपुर मुस्लिम बाहुल्य गांव है। गांव में अनुसूचित व ब्राहम्ण एवं वैश्य जाति के लोग भी रहते हैं। वहीं गांव के बीच में प्राचीन शिव मंदिर है और मंदिर परिसर में कक्षा पांच तक का स्कूल भी है। शरारती तत्वों ने गांव का महौल खराब करने के लिए शिव मंदिर में रखे भगवान श्रीगणेश, हनुमान एवं नंदी की मूर्ति को खंडित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें