फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा को मकान में खींचकर दुष्कर्म का प्रयास, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग छात्रा को बाजार जाते समय रास्ते में गांव निवासी आरोपी ने उसे मकान में खींच लिया। आरोपी ने छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। साथ ही दो साथी छात्रा का अश्लील वीडियो बनाते रहे। विरोध करने पर आरोपियों ने छात्रा का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय नाबालिग ने बताया कि वह कक्षा 12वीं की छात्रा है। स्कूल जाते समय गांव निवासी आरोपी उसके साथ छेड़छाड़ व परेशान करते हैं। विरोध करने पर उसे धमकी देते हैं। आरोपियों की प्रताड़ना से छात्रा काफी दिनों से परेशान थी। स्कूल छूटने के डर से उसने परिजनों को भी नहीं बताया। बीते मंगलवार को वह बाजार में किसी काम से जा रही थी। आरोपियों ने उसे एक मकान में खींचकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। दूसरा आरोपी छात्रा का वीडियो बनाने लगा। दो साथी मकान के बाहर खड़े हो गए। पीड़िता ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों को आते देख आरोपी धमकी देते हुए भाग गए।
आरोपियों की धमकी के डर से उसने परिजनों को घटना के बारे में कुछ नहीं बताया। परिजनों ने छात्रा को मानसिक तनाव में देखा तो उससे पूछताछ की। छात्रा की आपबीती सुन परिजनों के होश उड़ गए। आरोप है कि आरोपियों ने छात्रा का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। शुक्रवार को पीड़ित पक्ष ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर वंश, भोला, नितिन व हिमांशु के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई, लेकिन वह हाथ नहीं आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें