मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र में महिला का गला दबाकर हत्या की कोशिश की गई है। महिला ने आरोप लगाया कि उसके जेठ, ननद का लड़के पति को काम का झांसा देकर गुवाहाटी ले गए। वहां पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पति को छोड़कर जेठ व दोनों ननद के लड़के मेरठ आ गए। उसने पति के बारे में पूछा तो जमानत पर लाने की एवज में दो लाख रुपये मांगे। उसने दो लाख रुपये दिए लेकिन आरोपियों ने उनकी जमानत नहीं कराई। उसने रुपये वापस मांगे। 16 अप्रैल 26 को उससे ननद के बेटे ने दुष्कर्म का प्रयास किया। उसके कपड़े फाड़ दिए। 2 जुलाई 26 को पति जेल से रिहा हो गया। उसी दिन रात में उसकी गुवाहाटी में मौत हो गयी। पति का शव पोस्टमार्टम के बाद चार जुलाई शाम में घर आया। उसने जेठ व जेठानी से पति की मौत का कारण पूछा। आरोप है उन्होंने जेठ, उनकी बेटियों ने मारा पीटा और गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। सोने, चांदी के आभूषण छीन लिए। लोहिया नगर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि जांच की जा रही है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
पीएसी जवान के खाते से उड़ा लिए 98 हजार
मेरठ। हापुड़ रोड स्थित 44 वीं वाहिनी पीएससी के जवान प्रशांत कुमार का मोबाइल हैक कर साइबर ठगों ने 98 हजार रुपये निकाल लिए। मैसेज आने पर पीएसी जवान को इसका पता चला। लोहियानगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद