सरूरपुर। कस्बा हर्रा निवासी निशा चौहान ने पति प्रदीप चौहान के नाम दर्ज पुश्तैनी जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर शासन से मदद की गुहार लगाई है।
बुधवार को कस्बा हर्रा के एक व्हाट्सएप ग्रुप में वीडियो वायरल हुआ। वायरल वीडियो में निशा चौहान ने बताया कि आरोपियों ने उनकी जमीन पर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया है। जिसमें आरोपियों ने खेत की सीमा चिह्नित करने के लिए लगाए गए पोल को उखाड़ दिया। पीडिता ने आरोपियों की प्रताड़ना से परेशान होकर वीडियो वायरल कर प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। साथ ही पीड़िता ने तहसील पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ एसडीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।