फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुंडागर्दी का VIDEO: हमलावरों ने युवक को जमीन पर गिराया, फिर हॉकी से किए ताबड़तोड़ वार, न दिखा पुलिस का खौफ

Tue, 28 May 2024 10:51 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ

सार

Meerut News : मेरठ में खुलेआम गंडागर्दी का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि हमलावरों ने एक युवक को जमीन पर गिराकर हॉकी और लाठी-डंडों से जमकर पीटा। हॉकी से किए गए ताबड़तोड़ वार से रेस्टोरेंट संचालक गंभीर रूप से घायल हो गया है।
विज्ञापन
युवक को जमीन पर गिराकर लाठी-डंडों से पीटा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में कंकरखेड़ा स्थित हाईवे पर खिर्वा चौक के पास मॉडल शॉप के बाहर चार हमलावरों ने खुलेआम गुंडागर्दी की। उन्होंने रेस्टोरेंट संचालक पीयूष को बेरहमी से पीटा। वे उसे लाठी-डंडों और हॉकी से पीटते रहे। हमले में सिर व पैर में चोट लगने से पीयूष गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने थाने में तहरीर दी है। 

विज्ञापन


वहीं, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हाईवे स्थित डाबका गांव के निवासी बंटी ने बताया कि उनके बेटे पीयूष का खिर्वा रोड पर तंदूरी चौधरी के नाम से रेस्टोरेंट है। दो दिन पूर्व एक बाइक सवार तीन युवक रेस्टोरेंट पर पहुंचे थे। यहां लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। इन युवकों ने रेस्टोरेंट कारीगर के साथ अभद्रता की थी। उनके बेटे ने इसका विरोध किया था।

आरोप है कि सोमवार रात पीयूष रेस्टोरेंट बंद कर घर आ रहा था। खिर्वा फ्लाईओवर के पास वह कार से निकलकर बाहर खड़ा हो गया था। इसी दौरान पीछे से पैदल आए चार हमलावरों बादल, नकुल, अभिमन्यु व एक अन्य ने उनके बेटे पर जानलेवा हमला कर दिया। मारपीट में युवक लहूलुहान हो गया। 

आरोप है कि हमलावरों ने तमंचे से फायर करने का प्रयास किया, लेकिन गोली तमंचे के अंदर फंस गई। पीड़ित का शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर भाग गए।

जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल पीयूष को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना के समय किसी राहगीर ने मोबाइल में वीडियो बना लिया। बाद में यह वायरल हो गया। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया। इस मामले में एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: जेल गए सपा विधायक: अदालत ने रफीक अंसारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, इस बड़े मामले में हुआ ये एक्शन
विज्ञापन

हमलावरों में नहीं दिखा पुलिस का खौफ
चारों हमलावर खुलेआम लाठी-डंडे लेकर पीड़ित रेस्टोरेंट संचालक को पीट रहे थे। बीच-बचाव में आए कुछ राहगीरों को भी हमलावरों ने धमकाकर भगा दिया। हमलावरों में पुलिस का खौफ नहीं दिखाई दिया। उन्होंने होटल संचालक को पुलिस कार्रवाई करने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी।

यह भी पढ़ें: कसा शिकंजा: रफीक अंसारी ने पार्षद से शुरू किया था राजनीतिक सफर, दो बार बने विधायक, रह चुके हैं हिस्ट्रीशीटर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें