फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दुकान पर घुसकर हमलावरों ने युवक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित की तहरीर पर पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। कोतवाली थाना क्षेत्र में हापुड़ अड्डे स्थित भगत सिंह मार्केट में अमरूद फेंकने का विरोध करने पर पड़ोसी दुकानदारों ने मोहम्मद अनस की दुकान में घुसकर पिटाई कर दी। पीड़ित की तहरीर पर आरोपी दानिश, शाहरुख, असलम समेत पांच आरोपियों पर मारपीट की धाराओं में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन

एरा गार्डन कॉलोनी निवासी मोहम्मद अनस ने सोमवार को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि वह हापुड़ अड्डे की भगत सिंह मार्केट में एक दुकान पर काम करता है। सोमवार शाम करीब पांच बजे पड़ोस की दुकान पर काम करने वाले दानिश, शाहरुख, असलम और उनके दो अज्ञात साथियों ने उस पर तंज कसने शुरू कर दिए। इसी दौरान उन्होंने खाया हुआ अमरूद भी उसके ऊपर फेंक दिया। अनस ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि पांचों आरोपी गाली देते हुए उसकी दुकान के अंदर घुस आए और उस पर हमला कर दिया। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें