फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बढ़ला कैथवाड़ा में घर में घुसकर लाठी डंडे से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
- एससी/एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में आठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुंडाली। मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव बढ़ला कैथवाड़ा में होली पर रंग वाले दिन दो पक्षों के बीच हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। आरोप है कि दलित पक्ष के लोगों पर गांव के दूसरे पक्ष के लोगों ने अभद्र भाषा इस्तेमाल करते हुए घर में घुसकर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला किया। इसमें कई लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


गांव बढ़ला कैथवाड़ा निवासी जगपाल पुत्र भागमल ने प्राथमिकी दर्ज कराई कि गांव के ही रहने वाले राजेंद्र और नवल सिंह के लड़कों से उसके भाई राजाराम के परिवार का मामूली कहासुनी को लेकर होली पर विवाद हो गया था। तभी से आरोपी पक्ष उनसे रंजिश रखता है। इसके चलते आरोपी पक्ष के लोगों ने शनिवार रात उनके घर पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में भाई राजाराम व उसके बेटों को गंभीर चोटें आईं। आरोपियों ने महिलाओं के साथ भी बदसलूकी करते हुए मारपीट की। राजाराम के एक बेटे को ज्यादा चोट लगीं, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी पक्ष के प्रिंस, सचिन, ओम, हरिओम, गौरव, भारत सहित आठ लोगों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी सीओ किठोर प्रमोद कुमार सिंह का कहना है कि अभी सभी आरोपी फरार हैं। नामजद आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस द्वारा दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें