फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: छेड़छाड़ का विरोध करने पर धारदार हथियारों से हमला, CCTV फुटेज देख चौंके अफसर, पीड़िता ने सुनाई दास्तां

Thu, 01 Dec 2022 08:23 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : छेड़छाड़ का विरोध करने पर हमलावरों ने छात्रा के परिवार पर धारदार हथियारों से हमला किया। वहीं CCTV फुटेज देखकर अधिकारी भी चौंक गए। पीड़िता ने अधिकारी को दर्दभरी दास्तां सुनाकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
हमला करते हमलावर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के टीपी नगर क्षेत्र में छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों ने अनुसूचित जाति की छात्रा के परिवार पर हमला बोल दिया। लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से लैस हमलावरों ने पूरे परिवार को जमकर पीटा। हमले में युवती की बहन और पिता सहित कई लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन




आरोप है कि इस मामले में थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ महज मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। वहीं गुरुवार को घटना की सीसीटीवी फुटेज लेकर पीड़ित परिवार एसएसपी ऑफिस पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पीड़ित परिवार की शिकायत सुनने के बाद अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

क्षेत्र की रहने वाली अनुसूचित जाति की छात्रा के मुताबिक, उसके पड़ौस में ही किराए के मकान में रहने वाला एक युवक अक्सर उसके साथ छेड़छाड़ करता था। छात्रा का आरोप है कि छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंग युवक ने अपने 15-20 साथियों के साथ छात्रा के परिवार पर हमला बोल दिया। लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से लैस हमलावरों ने छात्रा के पूरे परिवार को सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। हमले में छात्रा के पिता का सिर फट गया और उसकी बहन भी ईंट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Exclusive: दिल्ली, चंडीगढ़ वालों को भा रहे सहारनपुर के ड्रैगन फ्रूट, किसान हो रहे मालामाल

विज्ञापन

पीड़िता के मुताबिक, हमले की यह पूरी वारदात गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ितों का कहना है कि उन्होंने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने सिर्फ मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। 

यह भी पढ़ें: UP: ढाई करोड़ के कर्ज में दबे व्यापारी का शातिर दिमाग, शराबी को उतारा था मौत के घाट, अब राज खुला तो अफसर हैरान

वहीं गुरुवार को हमले की सीसीटीवी फुटेज लेकर पीड़ित परिवार एसएसपी ऑफिस पहुंचा और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। सीओ कैंट रूपाली रॉय चौधरी ने मामले में तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें