फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी को छुड़ाने के लिए पुलिस पर कर दिया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी को छुड़ाने के लिए पुलिस पर कर दिया हमला
विज्ञापन

जानीखुर्द। जानी थाना पुलिस ने शनिवार देर रात कस्बा सिवाल खास में पशु कटान करने वालेएक आरोपी को पकड़ा। उसके भाई ने हमला करते हुए उसे छुड़ाने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस आरोपी युवक को थाने ले आई। पुलिस ने आरोपी सहित उससे छुड़ाने वाले युवक के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

जानी थाना पुलिस को शनिवार रात एक मकान में अवैध पशु कटान की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को मकान में पशु कटान होता मिला। पुलिस ने मौके से पशु मांस और कटान करने के औजारों सहित इरशाद को हिरासत में ले लिया। पुलिस उसे जीप में बैठाकर थाने ले जाने लगी तो उसके भाई रईस ने उसे पुलिस हिरासत से छुड़ाने के लिए पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई की। लेकिन पुलिस किसी तरह इरशाद को थाने ले आई। पुलिस ने अवैध पशु कटान करने और पुलिस के साथ मारपीट करने की रिपोर्ट इरशाद और उसके भाई रईस के खिलाफ दर्ज की है। रविवार को पुलिस ने इरशाद को जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को छुड़ाने के लिए धारदार हथियार से हमला भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें