फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-मेरठ मार्ग पर लगा भीषण जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-मेरठ मार्ग पर लगा भीषण जाम
विज्ञापन

मोदीनगर। त्योहार और वीकेंड के कारण रविवार को दिल्ली-मेरठ मार्ग पर लोगों को दिनभर जाम का सामना करना पड़ा। जाम के कारण लोगों को मिनटों का सफर तय करने में घंटों लगे। हजारों वाहनों के जाम में फंसने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

नगर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों के कारण बिखरी निर्माण सामग्री के चलते दिल्ली-मेरठ मार्ग पर जाम लगना आम बात हो गई है। रविवार को तो दशहरा होने के कारण दिल्ली-मेरठ मार्ग पर भीषण जाम लग गया। जाम में वीआईपी वाहन और एंबुलेंस भी फंसी रही। घंटों जब वाहनों की रफ्तार थमी रही तब पुलिस हरकत में आई। वाहन चालकों ने संपर्क मार्गों का सहारा लिया लेकिन उन्हें यहां भी जाम से जूझना पड़ा। कादराबाद से लेकर गंगनहर तक वाहन रेंगरेंग कर चलते रहें। देर रात तक यही हालात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें