फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी पर बनाया फैसले का दबाव, नहीं मानने पर किया ये हाल, देवर समेत तीन पर केस दर्ज

Fri, 22 Jun 2018 07:44 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

 

विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले की है। ससुराल से निकाले जाने के बाद मायके में रह रही विवाहिता ने तहरीर देकर पति पर हमला करने व छत से फेंकने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है। 

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव न्याजूपुरा निवासी शबनम ने तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी कई साल पूर्व गांव बसेड़ा निवासी शाहिद से हुई थी। पीड़िता के मुताबिक शादी के बाद उसे पता चला कि शाहिद की पहले से एक पत्नी जाहिदा है, जिससे उसे चार बच्चे भी हैं। पता चला कि शाहिद ने उसे धोखे में रखकर दूसरी शादी की थी। पीड़िता के अनुसार करीब चार साल पूर्व पति ने पहली पत्नी के कहने में आकर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया, जिसके बाद वह मायके में आकर रहने लगी। इसके बाद महिला ने पति के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया था।
विज्ञापन


पढ़ें : यूपी: कलयुगी पिता ने इकलौती बेटी की गर्दन काटकर हत्या कर दी, नहीं कांपे हाथ

विज्ञापन

फाइल फोटो
आरोप है कि 16 जून को पति शाहिद व देवर इरशाद एक अज्ञात युवक के साथ शबनम के मायके पहुंचे और उस पर फैसले का दबाव बनाया। इसी दौरान देवर इरशाद शबनम को लेकर बात करने के बहाने से घर की छत पर ले गया। इसका विरोध करते हुए शबनम ने शोर मचाया तो नीचे मौजूद उसका पति शाहिद व एक अन्य भी छत पर पहुंच गए, जहां आरोपियों ने शबनम पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने विवाहिता को उठाकर छत से नीचे फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल महिला को उसके परिजन जिला अस्पताल ले गए, जहां उपचार कराने के बाद बुधवार को आरोपी पति, देवर व एक अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें