आरोप है कि आरोपियों ने किशोरी के साथ गैंगरेप करने अपने मोबाइल से वीडियो क्लिप भी बनाई। करीब एक घंटे बाद इन युवकों ने किशोरी को कमरे से बाहर निकला। किशोरी रोते बिलखते हुए अपने घर पहुंची। किशोरी ने अपने परिजनों को पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया। इसको लेकर किशोरी के परिजनों में आक्रोश फैल गया। किशोरी के परिजनों ने युवकों के परिजनों से शिकायत की।
आरोप है कि पिछले दो दिनों ने आरोपी युवकों के परिजन किशोरी के परिजनों पर फैसले का दबाव बनाते रहे तथा थाने तक जाने नहीं दिया। पीड़िता का पिता बुधवार की शाम को थाने में पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पीड़िता के पिता के थाने पहुंचे की जानकारी मिलने पर आरोपी गांव से फरार हो गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। पीड़िता व आरोपी पक्ष एक ही समाज से ताल्लुक रखते हैं। गैंगरेप की सूचना मिलने पर सीओ डॉ. राजीव कुमार सिंह थाने में पहुंचे। सीओ ने पीड़िता से घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए कई स्थानों पर दबिश भी दी, लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके। गैंगरेप की घटना को लेकर दोनों पक्षों के लोगों में तनातनी बनी हुई है।
सीओ डा. राजीव कुमार सिंह का कहना है कि गैंगरेप का मुकदमा दर्जकर लिया गया है। पुलिस आरोपियों को पकड़ऩे में जुटी है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/