फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक संगीत सोम के घर हमले में आतंकी साजिश का शक, 5 पुलिसकर्मी निलंबित

Thu, 27 Sep 2018 02:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बुधवार आधी रात के बाद अज्ञात लोगों ने सरधना से भाजपा विधायक संगीत सोम के घर को निशाना बनाया। कार सवार हमलावरों ने विधायक के कैंट स्थित घर पर पहले ताबड़तोड़ फायरिंग की और फिर जाते जाते बम फेंक गये।

विज्ञापन


घटना बुधवार रात लगभग एक बजे हुई। विधायक संगीत सोम कैंट क्षेत्र में अपने घर पर सो रहे थे। गेट पर गार्ड ड्यूटी कर रहा था। गार्ड के अनुसार एक स्विफ्ट कार गेट पर रूकी। काले कपड़ों में एक हथियारबंद युवक उतरा और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गार्ड ने जैसे ही अपनी रायफल संभाली। कार सवार आवास पर ग्रेनेड फेंक कर फरार हो गया।

ग्रेनेड आवास पर खड़ी विधायक की कार के नीचे जा गिरा। गनीमत रही कि ग्रेनेड फटा नहीं। वहीं इस मामले में विधायक संगीत सोम का कहना है कि, 'मुझे कहीं से किसी तरह की धमकी नहीं मिली है। लेकिन हां, मुझे 2 साल पहले एक कॉल आई हुई थी जिसमें कहा गया था कि मैं ग्रेनेड हमले में मारा जाऊंगा।
 
 

विधायक संगीत सोम मुजफ्फरगर दंगों के अलावा कई मुद्दों को लेकर चर्चा में रह चुके हैं, उन्हें जेड श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है। इस घटना के दौरान चार राउंड गोलियां चलीं। हालांकि हमले में कोई घायल नहीं हुआ। मौके पर पुलिस फोर्स तैनात है। 
 
@ANINewsUP
Security guard told us that it happened around 12.45 am. We've found empty bullet shells from the spot & forensic team is inspecting them, also found a hand grenade. There's no loss/injury. Firing was aimed at guard's cabin&main gate. We'll investigate the CCTV footage :SSP Meerut pic.twitter.com/5CJFIRTnMN

एसएसपी अखिलेख कुमार के अनुसार सुरक्षा गार्ड ने हमें बताया कि घटना 12:45 पर हुई। मौके से खोखे बरामद हुए हैं। इसके अलावा एक हैंड ग्रेनेड मिला है। फोरेंसिक टीम इसकी जांच कर रही है। घटना में कोई घायल या हताहत नहीं हुआ है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है। मामले की गहन जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पांच पुलिसकर्मी सस्पेेंड

इस हमले से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया वहीं इस हमले में सुरक्षा में तैनात पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। कई बिंदुओं पर जांच चल रही है। इस हमले ने   पुलिस प्रशासन की नींद उड़ा दी है। फोरेंसिक टीम गंभीर जांच में जुटी हुई है।

गौरतलब है कि हाल ही में पुलिस को पश्चिमी यूपी के कई रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी भरे पत्र मिले थे। इस हमले को लेकर किसी आतंकी साजिश का भी शक जताया जा रहा है। हालांकि इस हमले के पीछे कौन था इसका पता किसी को नहीं है।
 
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें