फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: उधार दिए सामान के रुपये मांगे तो दुकानदार पर किया हमला, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र के ढबाई नगर में उधार दिए सामान के रुपये मांगने पर कुछ लोगों ने दुकान में घुसकर दुकानदार पर हमला कर दिया। पिस्टल की बट से उसे घायल कर दिया। घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

ढबाईनगर में आसिफ की कनफैक्शनरी है। आरोप है कि कई दिन से बिलाल नाम का व्यक्ति उससे उधार सामान ले रहा था। बृहस्पतिवार रात बिलाल फिर से उसकी दुकान पर सामान लेने पहुंचा। आसिफ ने पहले पुराना उधार चुकाने के लिए कहा। आरोप है कि इस पर बिलाल ने उसकी कनपटी पर पिस्टल तान दी। इस दौरान दुकान में मौजूद ग्राहक भाग खड़े हुए। आसिफ के शोर मचाने पर बिलाल ने अपने साथियों को बुला लिया।
आसिफ के साथ जमकर मारपीट की। पिजान से मारने की धमकी देकर आरोपी भाग निकले। यह घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसिफ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को तलाश किया जा रहा है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें