फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: गोवंश कटान की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर हमला, महिला सिपाही के गले में डाला रस्सी का फंदा

Mon, 11 Jan 2021 10:23 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

  • मौके से तीन कुंतल मांस, अवशेष तथा काटने के औजार बरामद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के मेरठ में मवाना थानाक्षेत्र में गौवंश काटे जाने जाने की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर आरोपी परिवार के सदस्यों ने हमला बोल दिया। एक महिला सिपाही को आरोपियों ने दबोचकर जान से मारने की नीयत से गले में रस्सी का फंदा डाल दिया, जिसको अन्य महिला सिपाहियों ने बामुश्किल बचाया।
विज्ञापन


 पुलिस टीम पर हमले की सूचना पर तुरंत ही आसपास के थानों से पुलिस फोर्स भेजी गई। मौके से दो महिलाओं सहित तीन को हिरासत में लिया गया। मौके से तीन कुंतल मांस, अवशेष तथा औजार व तीन बाइक बरामद करने का दावा किया गया है। थाना प्रभारी ने 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

थाना प्रभारी प्रेमचंद शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिली थी कि गांव सठला में वरीश कुरैशी के घर में पशुओं का कटान हो रहा है। सूचना पर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर दबिश दी गई तो वहां पर पशुओं का कटान होता मिला। जैसे ही मकान का दरवाजा खुलवाया गया तो कटान कर रहे लोग उग्र हो गए। आरोपियों ने हाथों में लिए चाकू-छुरे पुलिस पार्टी पर तान दिए और जान से मारने की नीयत से पुलिस पार्टी पर हमला बोल दिया। पुलिस पार्टी को धक्का देते हुए आरोपी छतों पर चढ़ गए और धमकी देने लगे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कड़ी नजर रखें किसान, आंदोलन में सरकार करवा सकती है हिंसा: अजित सिंह 

इस दौरान पुलिस ने हिम्मत कर एक व्यक्ति को दबोच लिया। इसके बाद दो महिलाओं ने एक महिला कांस्टेबल को दबोचकर उसके गले में रस्सी का फंदा डालकर जान से मारने का प्रयास किया। पीड़ित कांस्टेबल को अन्य महिला पुलिसकर्मियों ने बचाया। स्थिति से आला अधिकारियों को अवगत कराया। आसपास के थानों की पुलस मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने मौके से उवेश पुत्र आरिफ, महराज पत्नी शकील, आफरीन पुत्री इकरार निवासी सठला को गिरफ्तार किया, जबकि  वरीश कुरैशी, डिर्रा उर्फ फिरोज कुरैशी, अमजद कुरैशी, फुरकान कुरैशी, इकराम कुरैशी, जैद कुरैशी तथा आफाक कुरैशी फरार हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके से तीन कुंतल मांस, दो छुरे, दो गंडासे, काली प्लास्टिक पन्नी समेत काफी सामान व दो बाइक बरामद की हैं। 

थाना प्रभारी प्रेमचंद शर्मा के चार्ज लेने के बाद से अवैध कटान करने वाले तथा तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान छेड़ा हुआ है। जिसका नतीजा है कि नगर के अंदर जो अवैध रूप से कटान कर मांस की बिक्री होती थी वह पूरी तरह से बंद हो गई हैं। नगर में मांस बिक्री की दुकानें बंद है। वहीं गौमांस की तस्करी करने वालों में भय का माहौल पैदा हुआ है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें