फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: इनामी को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर हमला, मिर्ची पाउडर झोंका, महिला सिपाही से हाथापाई, हंगामा

Thu, 13 Jun 2019 11:09 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 5
कोतवाली में पुलिस से नोंकझोंक करते कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर दंगा पीड़ित के घर आश्रय पाए 25 हजार के इनामी व गैंगस्टर के आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर दंगा पीड़ित ने अपने परिजनों के साथ मिलकर हमला कर दिया। परिजनों द्वारा किए गए पथराव व मिर्च पाउडर के हमले से पुलिस टीम संभली तो दोनों बदमाश फरार हो गए। बाद में दंगा पीड़ित की सूचना पर पहुंचे रालोद कार्यकर्ताओं ने उसके उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव किया, जिन्हें पुलिस ने पूरे मामले से अवगत कराते हुए समझा-बुझाकर शांत किया।
 
विज्ञापन

2 of 5
कोतवाली में पुलिस से नोंकझोंक करते कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
मूलरूप से गांव मोहम्मदपुर निवासी दंगा पीड़ित इकराम पुत्र नफेदीन दंगे के बाद से गांव से पलायन कर परिवार के साथ कस्बे की कच्ची बस्ती शफीपुर पट्टी में आकर रहने लगा था। बुधवार शाम पुलिस टीम को इकराम के घर पर एक 25 हजार के इनामी बदमाश के साथ ही गैंगस्टर के वांछित द्वारा शरण पाने की सूचना मिली। इस पर पुलिस टीम ने इकराम के घर दबिश दी।

 
विज्ञापन

3 of 5
कोतवाली में पुलिस से नोंकझोंक करते कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
सीओ बुढ़ाना विजय प्रकाश ने बताया कि जैसे ही पुलिस टीम इकराम के घर पहुंची, उसने अपने घर की महिलाओं व अन्य परिजनों के साथ मिलकर पुलिस टीम पर हमला कर दिया। घर की छत से पुलिस टीम पर पथराव करने के साथ ही मिर्च पाउडर भी फेंका गया, जिस पर पुलिस टीम पीछे हट गई। इसका फायदा उठाकर इनामी व गैंगस्टर का आरोपी वहां से फरार हो गए। इस पर पुलिस टीम हमला करने वाले दो लोगों को हिरासत में लेकर थाने लौट गई।

4 of 5
कोतवाली में पुलिस से नोंकझोंक करते कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
सीओ ने बताया कि पुलिस टीम के लौटते ही इकरान ने रालोद नेताओं को फोन कर बेवजह घर में घुसने और पत्नी हाजरा व बेटी गुलफ्शां से बदसलूकी का आरोप लगाया, जिस पर देखते ही देखते बड़ी संख्या में रालोद कार्यकर्ता थाने जा पहुंचे और धरना देते हुए थाने का घेराव कर डाला। सूचना पर एसडीएम दीपक कुमार व सीओ विजय प्रकाश थाने पहुंचे और अजित राठी के साथ ही पूर्व विधायक राजपाल बालियान व पूर्व मंत्री योगराज सिंह के साथ वार्ता कर उन्हें पूरे मामले से अवगत कराया। इस पर बैकफुट पर आते हुए रालोद नेताओं ने हिरासत में लिए गए दोनों आरोपियों को बेकसूर बताते हुए छोड़े जाने की मांग की, जिस पर उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोतवाली में पुलिस से नोंकझोंक करते कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
दंगा पीड़ित के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट
सीओ विजय प्रकाश ने बताया कि पुलिस टीम पर हमला करने के साथ ही इनामी बदमाश को अपने घर पर आश्रय देने वाले इकराम पुत्र नफेदीन और अज्ञात के खिलाफ संगीन धाराओं में देर रात रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच के लिए टीम का गठन किया गया है, जिसके बाद हमलावरों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें