फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट मैरिज का सर्टिफिकेट लेने पहुंचे प्रेमी युगल पर हमला, इसके बाद क्या हुआ

Fri, 07 Apr 2017 12:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
प्रेमी युगल पर हमला
विज्ञापन
लव मैरिज के बाद कचहरी से सर्टिफिकेट लेने पहुंचे प्रेमी युगल पर शनिवार दोपहर उनके परिजनों ने हमला कर दिया। जान बचाकर युगल एसएसपी ऑफिस पहुंचा और सुरक्षा की गुहार लगाई। एसएसपी ने एसओ मेडिकल से सुरक्षा मुहैया करने के निर्देश दिए हैं। मेडिकल थानाक्षेत्र के शेरगढ़ी निवासी रोहित का लोहियानगर की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 21 मार्च को दोनों ने घर से भागकर कचहरी में कोर्ट मैरिज कर ली  थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट मैरिज का सर्टिफिकेट लेने पहुंचे प्रेमी युगल पर हमला

महिला ने कचहरी में दिया बयान
परिजनों ने युवती के अपहरण होने का अंदेशा जताकर मेडिकल थाने में केस दर्ज कराया था। शनिवार को प्रेमी युगल कचहरी में कोर्ट मैरिज का सर्टिफिकेट लेने पहुंचे तो पीछे पीछे युवती के परिजन वहां आ गए। आरोप है कि युवती के परिजनों ने युगल को कचहरी में पीटा। युगल वहां से भागकर सीधे एसएसपी ऑफिस पहुंचा। युवती ने बताया कि वह बालिग है और उसने अपनी मर्जी से रोहित से शादी की है। परिजन उसकी शादी जबरन दूसरी जगह कराना चाहते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें