फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तीन लाख रुपये के लेनदेन में घर में घुसकर हमला, चार घायल

Sat, 23 May 2026 09:06 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। थाना क्षेत्र के गांव ऐतमादनगर अलीपुर में तीन लाख रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि दबंगों ने घर में घुसकर धारदार हथियार और लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें चार लोग घायल हो गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव निवासी सुशील पुत्र चरणदास ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के शिवकुमार पुत्र किशोरी लाल पर उसके करीब तीन लाख रुपये बकाया हैं। आरोप है कि 19 मई की सुबह रुपये मांगने पर शिवकुमार और उसके भाइयों सोनू व अंकित ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। पीड़ित के अनुसार, उसी दिन दोपहर बाद आरोपी पक्ष के लोग धारदार हथियार और लाठी-डंडों से लैस होकर उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने घर में मौजूद नितिन, विवेक, उमेश और रीतू के साथ मारपीट की। हमले में चारों घायल हो गए, जबकि उमेश बेहोश हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। सुशील ने बताया कि घायलों के उपचार में व्यस्त होने के कारण वह तत्काल रिपोर्ट दर्ज नहीं करा सका। बाद में थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें