एसआई मुकेश और हेड कांस्टेबल सतीश दोनों आरोपी भाइयों को पकड़ने के लिए मंगलवार को मेरठ आए थे। पुलिस रेप पीड़िता के पिता फुकरान अहमद को भी साथ में लाई थी। जहां आरोपियों के परिजनों ने पुलिस के साथ हाथापाई कर दी। जिसमें हेड कांस्टेबल सतीश और पीड़ित फुकरान अहमद घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं दिल्ली पुलिस के एसआई मुकेश का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी और पुलिस पर हमले करने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/