मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
सीएम योगी ने कहा कि अगले साल प्रदेश में 11 लाख गरीब लोगों को आवास दिए जाएंगे। सरकार पचास हजार करोड़ की तीन नई परियोजनाओं का शिलान्यास करने जा रही है, जिससे तीन लाख नौजवानों को रोजगार मिलेगा। इसके अलावा एक लाख 37 हजार शिक्षकों और पुलिस महकमे में 50 हजार भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। हमारी सरकार सबका साथ सबका विकास के साथ काम कर रही है। कानून की सख्ती के चलते अपराधी प्रदेश छोड़कर भाग चुके हैं। उन्होंने सपा, बसपा, रालोद के गठबंधन को अवसरवादी करार दिया। यह दल खुद को जिंदा रखने के लिए समाज को बांटने का काम कर रहे हैं।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मोदी और योगी की जोड़ी की दुनिया भर में पहचान है। 56 इंच का सीना रखने वाले प्रधानमंत्री पाकिस्तान और चीन को उन्हीं की भाषा में जवाब देते आए हैं। बंगाल, त्रिपुरा और कर्नाटक में कमल खिला है। कैराना को विकास की राह पर ले जाने के लिए लोगों को यहां भी कमल खिलाना होगा। केंद्रीय राज्यमंत्री सत्यपाल सिंह, कृषि व प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, डा. धर्म सिंह सैनी, स्वतंत्र देव सिंह, मंत्री सरदार बलदेव सिंह, सांसद कांता कर्दम, विजय पाल तोमर, राघव लखन पाल शर्मा, विधायक धर्मेंद्र कश्यप, प्रदीप चौधरी, देेवेन्द्र निम, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, सीएम के मीडिया सलाहकार मृत्युंजय कुमार, पार्टी प्रवक्ता चंद्रमोहन आदि मौजूद रहे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/