भाजपाइयों, ग्रामीणों ने किया हंगामा
भाजपाइयों और ग्रामवासियों ने हंगामा करते हुए आरोप लगाया कि एसएसपी से अब्दुल्लापुर में बडे़ पैमाने पर जुआ सट्टा चलने की शिकायत की गई थी। जिसमें एक दरोगा और सिपाही पर संरक्षण देने का आरोप लगाया गया था। दोनों को जांच के बाद लाइन हाजिर किया गया था। भाजपाइयों का आरोप है कि इसी बात को रंजिश मानते हुए संदीप पर हमला हुआ। गांव में अभी भी हिस्ट्रीशीटर नदीम के संरक्षण में जुआ-सट्टा चल रहा है। पुलिस की भूमिका भी ठीक नहीं है। पुलिस इसी माध्यम से उगाही करती है। एक सिपाही ने पूरे गांव में कई जगहों पर उगाही का अड्डा बना रखा था। थाने की शांति समिति की बैठक में भी हिस्ट्रीशीटर को आमंत्रित कर सबसे आगे बैठाया जाता है, जिससे स्थानीय भाजपाइयों और एक समाज में रोष है।
समझौते का दबाव बनाया
घटना के बाद जब पीड़ित ने सांसद आदि से मामले की शिकायत की तो स्थानीय पार्टी से जुडे़ कुछ कार्यकर्ता व लोग उसके ऊपर समझौते का दबाव बनाने के लिए पहुंचे। पुलिस भी शाम तक समझौते की प्रतीक्षा में मामले को दबाकर बैठी रही।
मुकदमा दर्ज, कड़ी कार्रवाई करेंगे
इस संबंध में एसओ भावनपुर धर्मेंद्र सिंह राठौर का कहना है कि नदीम मेवाती के साथ शहजाद मेवाती, इमरान, वसीम कुरैशी व परवेज उर्फ अबलू कुरैशी और कुछ अज्ञात हमलावरों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीओ सदर देहात जितेंद्र कुमार सरगम ने बताया कि आरोपियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/