फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: घर के बाहर खड़े अधिवक्ता पर हमला, स्कूटी में तोड़फोड़, पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के बनी सराय इलाके में वीडियो बनाने के शक में पड़ोसियों ने दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


मेरठ। कोतवाली क्षेत्र के बनी सराय इलाके में मंगलवार शाम घर के बाहर खड़े अधिवक्ता पर पड़ोसियों ने वीडियो बनाने के शक में हमला कर दिया। स्कूटी में तोड़फोड़ की। हमले में अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपियों ने पथराव किया तो क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी फरार हो गए।
बनी सराय निवासी अधिवक्ता साेनू मंगलवार शाम अपने घर के बाहर खड़े थे। आरोप है कि तभी पड़ोसी रिजवान और फरमान ने अधिवक्ता पर वीडियो बनाने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। अधिवक्ता ने विरोध किया तो हमला कर दिया। घर के बाहर खड़ी उनकी स्कूटी में भी आरोपियों ने तोड़फोड़ की। घटना की सूचना मिलने पर सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार और थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस ने घायल अधिवक्ता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीओ ने बताया कि अधिवक्ता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ई-रिक्शा चालक को व्यापारी ने मारा थप्पड़, हंगामा
मेरठ। लालकुर्ती थाना क्षेत्र में बेगमपुल के निकट दुकान के बाहर ई-रिक्शा खड़ी करने पर व्यापारी ने चालक को थप्पड़ मार दिया। इस पर हंगामा हो गया। काफी संख्या में ई-रिक्शा चालक मौके पर खड़े हो गए और आरोपी व्यापारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। बताया गया कि रिजवान ने अपनी ई-रिक्शा एक दुकान के बाहर खड़ी कर दी थी। व्यापारी ने इसका विरोध करते हुए ई-रिक्शा हटाने के लिए कहा। इस पर रिजवान और व्यापारी के बीच कहासुनी हो गई। व्यापारी ने ई-रिक्शा चालक को थप्पड़ जड़ दिया। मौके पर हंगामा करने के बाद ई-रिक्शा चालक एकत्र होकर थाने पहुंचे। पुलिस ने व्यापारी को भी थाने बुला लिया। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। सीओ कैंट प्रकाश चंद अग्रवाल ने बताया कि किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें