फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: दुकान में घुसकर हमला, आमने- सामने आए दो समुदाय के लोग, तनाव

Wed, 13 Jun 2018 11:44 AM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
विज्ञापन
आमने- सामने आए दो समुदाय के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी में सहारनपुर जिले का माहौल बिगड़ने से बाल-बाल बचा। ईद के लिए कपड़े खरीदने के लिए आई एक महिला पर दुकानदार ने कपड़ा चोरी का आरोप लगाते हुए उसे रोका, तो महिला ने दुकानदार पर छेड़छाड़ का आरोप लगा दिया। जिस पर एक समुदाय के दर्जनों लोगों ने दुकान में घुसकर दुकानदार पर हमला बोल दिया। आरोप है कि युवकों ने कपड़े भी लूट लिए। जिस पर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। मामला बिगड़ता देख पुलिस मौके पर पहुंची और दुकानदार को हिरासत में ले लिया। जिस पर लोग भड़क उठे और कोतवाली का घेराव कर दिया। रात साढ़े 12 बजे तक हंगामा चलता रहा। 

विज्ञापन


सोमवार की रात लगभग सवा 10 बजे मटियामहल स्थित सुभाष गारमेंट पर एक महिला कपड़े लेने के लिए आई। दुकानदार का आरोप है कि कपड़ा दिखाने के दौरान महिला ने कोई कपड़ा छुपा लिया। उसने तलाशी लेने के लिए कहा तो महिला भड़क उठी और दुकानदार मनोज पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए शोर मचा दिया। पुलिस के अनुसार मनोज कुमार ने बताया कि कुछ ही देर में महिला अपने साथ दर्जनों युवकों को लेकर दुकान पर पहुंची और उस पर हमला कर दिया। यही नहीं दुकान में रखी जींस एवं शर्ट भी लूट लीं और रिक्शा में भरकर ले गए। जिस पर दोनों समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए। 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुकानदार को हिरासत में लिया। छेड़छाड़ का आरोप लगाने वाली महिला भी थाने पहुंच गई, जबकि बाजार में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया, लेकिन तब तक सैकड़ों लोगों ने नगर कोतवाली को घेर लिया। दोनों समुदायों के लोगों की नगर कोतवाली में भी जमकर नोकझोंक हुई। मामला बढ़ता देख विधायक मसूद अख्तर, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, कांग्रेस के कार्यवाहक जावेद साबरी और बसपा के पूर्व नगर निगम प्रत्याशी फजलुर्रहमान नगर कोतवाली पहुंचे। रात साढ़े 12 बजे तक हंगामा चलता रहा। अलग-अलग समुदायों का मामला होने के चलते क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन


पढ़ें : सहारनपुर में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, दो समुदाय के लोगों में संघर्ष, जमकर पथराव, फोर्स तैनात

Trending Videos
विज्ञापन

सामान वापस करा दिया गया है 

मामले की जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पूर्व विधायक राजीव गुंबर का कहना है कि दुकानदार का सामान एवं पैसा वापस करा दिया गया है। दोनों पक्षों में समझौता करा दिया गया है। ईद के मद्देनजर लोगों से शांति की अपील की गई है। 

कपड़ा बदलने को लेकर हुआ विवाद 
पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर इंदु सिद्धार्थ का कहना है कि कपड़ा बदलने को लेकर दुकानदार एवं महिला में विवाद हो गया था। जिस पर दोनों पक्षों को नगर कोतवाली में बुलाकर समझौता करा दिया गया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें