उत्तर प्रदेश के शामली जिले में ग्राम गोगवान जलालपुर से दो युवकों को एटीएस ने पकड़कर खालिस्तान कनेक्शन का खुलासा किया। इसके बाद अब जिले के रामशाला निवासी एक युवक का पाकिस्तान कनेक्शन सामने आया है।
एटीएस ने गाजियाबाद से इस युवक को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं जिले में लगातार इस तरह के मामले सामने आने के बाद खुफिया विभाग अलर्ट है।
जानकारी के अनुसार गाजियाबाद में एटीएस ने प्रकाश उर्फ जयप्रकाश रूहेला निवासी मोहल्ला रामशाला शामली को पकड़कर उसके पाकिस्तानी कनेक्शन का खुलासा किया है।