प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड की साजिश में मेरठ का नाम भी बार बार उछलता रहा। हत्याकांड की साजिश में शामिल डॉ. अखलाक का शूटरों के साथ वीडियो वायरल हुआ तो साजिश की तहें खुलनी शुरू हुई। मामला संज्ञान में आने के बाद उसे सरकारी सेवा भी बर्खास्त करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। हत्याकांड के बाद शूटर गुड्डू को भी डॉ. अखलाक ने अपने घर में पनाह दी थी और उसे खर्च के लिए 50 हजार रुपये भी दिए थे।
कोर्ट से अतीक और अशरफ को ले जाया गया।
- फोटो : अमर उजाला
शूटर गुड्डू को लगाया गले, स्कूटी में छिपाई थी डीवीआर
शूटर गुड्डू का एक वीडियो वायरल हुआ था। यह डॉ. अखलाक के भवानीनगर स्थित घर का बताया गया था। वीडियो पांच मार्च तड़के 5:53 बजे का है। इसमें गुड्डू मुस्लिम एक बैग लेकर आता है और कुर्सी पर बैठ जाता है। इसके बाद अखलाक कमरे के अंदर से आता है और गुड्डू शूटर को गले लगाता है। फिर सभी कमरे में चले जाते हैं। हालांकि बाद में एसटीएफ की पूछताछ में अखलाख ने कई बड़े राज खोले।
अतीक का बेटा असद भी आया था अखलाक के घर
एसटीएफ की जांच में यह भी सामने आया कि हत्याकांड के बाद माफिया अतीक का बेटा भी दो साथियों के साथ घर पर आया था। पुलिस को उसकी भनक भी लग गई थी, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। उमेश पाल हत्याकांड के मामले में फिलहाल अतीक के बेटे असद और शूटर मोहम्मद गुलाम को एनकाउंटर में मार गिराया है जबकि गुड्डू मुस्लिम, साबिर, अरमान फरार हैं। इन पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम घोषित है।
यह भी पढ़ें: Atiq Ahmed: उमेश पाल की हत्या के 48 दिन बाद अतीक अहमद के बेटे असद का एनकाउंटर, झांसी में हुई मुठभेड़
उमेश पाल हत्याकांड का सीसीटीवी फुटेज।
- फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि असद का इसी साल मेरठ में ही निकाह होना था। अतीक के बहनोई अखलाक की बेटी से असद का निकाह तय हो चुका था। जानकारी के अनुसार निकाह से पहले दोनों परिवारों की रजामंदी के साथ रिश्ता तय किया जा चुका था।
दोनों परिवार निकाह की तैयारियों में जुटे थे कि इसी बीच उमेशपाल हत्याकांड हो गया और असद पर आरोप तय हो गए। इसके बाद मेरठ से अतीक के बहनोई डॉ. अखलाक का नाम हत्याकांड की साजिश में सामने आया तो कहानी बिगड़ती चली गई और आखिकार असद और उसके साथी शूटर गुलाम को एसटीएफ ने एनकाउंटर में मार गिराया।