सिविल सर्विसेज एथलेटिक्स स्टेट में एथलीट दिखाएंगे दम
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। खेल निदेशालय की ओर से सिविल सर्विसेज खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सभी खेल प्रतियोगिता होंगी। एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में 24 और 25 अगस्त को को होगा। इसे लेकर क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है।
प्रतियोगिता में वालीबाल, टेनिस, तैराकी, बास्केटबाल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कबड्डी, शतरंज, भारोत्तोलन, एथलेटिक्स, फुटबाल, कैरम, ब्रिज, कुश्ती, पावर लिफ्टिंग, क्रिकेट, हॉकी, खो-खो और योग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इन सभी प्रतियोगिता को लेकर मेरठ में जिला व मंडल स्तरीय ट्रायल का आयोजन होगा। इसे लेकर 12 और 13 अगस्त को जिला स्तर और 18 और 19 अगस्त को मंडल के ट्रायल होंगे। मंडल स्तरीय ट्रायल प्रक्रिया में मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, हापुड़, बागपत, बुलंदशहर के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता में वालीबाल स्टेट प्रतियोगिता अयोध्या में, तैराकी बरेली में, बास्केटबाल बस्ती में, बैडमिंटन प्रयागराज में होगी। कबड्डी प्रतियोगिता रायबरेली में, शतरंज लखनऊ में, भारोत्तलन अमेठी में होगी। फुटबाल उन्नाव में, कैरम कानपुर में, ब्रिज लखनऊ में, कुश्ती आजमगढ़ में, पावर लिफ्टिंग गाजियाबाद में, क्रिकेट कानपुर में, हॉकी वाराणसी में, खो-खो कासगंज में और योगासन प्रतियोगिता लखनऊ में होगी।