फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अंडर-23 फेडरेशन एथलेटिक चैंपियनशिप में मेरठ के खिलाड़ियों ने पदक जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। 24वीं उत्तर प्रदेश राज्य जूनियर अंडर-23 फेडरेशन एथलेटिक चैंपियनशिप का आयोजन बुधवार से प्रयागराज में किया गया। प्रतियोगिता में मेरठ और आसपास के जिलों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक, रजत पदक और कांस्य पदक जीते। मेरठ के खिलाड़ियों ने छह स्वर्ण पदक जीते। उत्तर प्रदेश एथलेटिक एसोसिएशन के सचिव नरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में 656 खिलाड़ी 40 स्पर्धाओं में प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर पाएंगे। राष्ट्रीय प्रतियोगिता 24, 25 अप्रैल को कर्नाटक में आयोजित की जा रही है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश एथलेटिक एसोसिएशन के अध्यक्ष आशुतोष भल्ला ने सभी खिलाड़ियों को अपनी शानदार प्रतिभा देने के लिए आशीर्वाद दिया। प्रतियोगिता में मेरठ के आकाश ने ट्रिपल जंप में स्वर्ण पदक जीता। चंचल ने भी स्वर्ण पदक हासिल किया। श्रद्धा यादव ने 3000 मीटर में स्वर्ण पदक जीता। पोल वोल्ट में मेरठ की ज्योति राजपूत से स्वर्ण पदक जीता। ऊंची कूद में रामानंद ने स्वर्ण पदक जीता। 5000 मीटर रेस वॉक में दिव्या ने स्वर्ण पदक जीता। आर्यन राणा ने कांस्य पदक प्राप्त किया। दौड़ स्पर्धा में वंशिका राठी ने रजत पदक प्राप्त किया। महिला शॉटपुट में एमएस प्रिया ने रजत पदक जीता।
इस मौके पर मेरठ एथलेटिक संघ के सचिव और तकनीकी कमेटी के अध्यक्ष अनु कुमार, सदस्य सिद्धार्थ कृष्णा, जफर उल्लाह, जिला खेलकूद अधिकारी देवी सिंह आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता में पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में रामानंद, आकाश, चंचल, आर्यन, दिव्या चौधरी, अभिनव नागर सभी खिलाड़ी कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में एथलेटिक कोच गौरव त्यागी से प्रशिक्षण ले रहे हैं। श्रद्धा यादव ने 3000 मीटर दौड़ में 9 मिनट 43 सेकेंड का समय लेकर पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं मेरठ की चंचल ने भी ट्रिपल जंप में स्वर्ण पदक जीता। वंशिका, कपिल, श्रद्धा एनएएस कालेज में कोच विशाल से प्रशिक्षण ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें