फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तालाब व मरघट की जमीन पर कब्जे का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। तहसील क्षेत्र के गांव मैनापूठी में तालाब, हड़वार और मरघट की भूमि पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। ग्रामीण कुंवरपाल सिंह ने तहसील दिवस में जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर कब्जा हटवाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थी के अनुसार गांव तालाब और हड़वार की भूमि पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। आरोप है कि तालाब की जमीन पर कॉलेज द्वारा आंशिक निर्माण कर लिया गया है, जिससे तालाब का क्षेत्रफल प्रभावित हुआ है। इसके चलते बरसात के दौरान जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है और आवागमन में परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें