फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दो सितंबर को शहर में जुटेंगे देशभर के एथलीट

विज्ञापन
विज्ञापन
कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा एथलेटिक्स सीरीज-15 का आयोजन
विज्ञापन

फोटो समाचार
मेरठ। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से 29 अगस्त को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाली एथलेटिक्स सीरीज 15 के समय में बदलाव किया गया है। अब यह प्रतियोगिता 2 सितंबर को होगी। प्रतियोगिता के समय में बदलाव होने से यहां मेरठ के क्षेत्रीय खेल कार्यालय को भी थोड़ी राहत मिलेगी। यहां चल रहे कार्यों को जल्द-से-जल्द पूरा कराने का प्रयास और तेजी से किया जा सकेगा।
एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से पहले 29 अगस्त को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में एथलेटिक्स सीरीज कराने की योजना बनाई गई थी। इसे लेकर उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स फेडरेशन और क्षेत्रीय खेल कार्यालय मेरठ की ओर से भी तेजी से तैयारी की जा रही थी। एथलेटिक्स सीरीज-15 में देशभर से 500 से अधिक एथलीट इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्पोर्ट्स स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक बनने के बाद राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का होना बड़ी बात है। प्रतियोगिता में स्टार एथलीट भाला फेंक खिलाड़ी अन्नू रानी, एथलीट पारुल चौधरी, प्रियंका गोस्वामी समेत कई बड़े एथलीट प्रतिभाग कर सकते हैं। फेडरेशन की ओर से अब इस प्रतियोगिता के लिए 2 सितंबर की तिथि जारी की गई है। इसके अलावा एथलेटिक्स सीरीज- 13, 18 अगस्त को तेलंगाना में, इंडियन एथलेटिक्स सीरीज 14 25 अगस्त को पंचकूला हरियाणा में, सीरीज 15 2 सितंबर को मेरठ में और एथलेटिक्स सीरीज फाइनल 10 सितंबर को नई दिल्ली में होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें