फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल जी ने जूही को माना था बेटी, हर खत का देते थे जवाब, उनके जीवन से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें

Sat, 18 Aug 2018 04:54 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
अटल बिहारी वाजपेयी की पुरानी तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी बच्चों को प्यार करने के साथ ही उनसे पेन फ्रैंडशिप बखूबी निभाते थे। बेगमबाग निवासी जूही गोयल और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के बीच में ऐसी ही पेन फ्रैंडशिप थी। अटल जी ने जूही को बेटी माना और उनके विवाह पर बधाई संदेश के साथ तोहफे में चांदी का बॉक्स भेजा था।

विज्ञापन


शंभूनगर निवासी सुशील सिंघल के तीन बच्चे बड़ी बेटी जूही, बेटा कपिल और एक छोटी बेटी है। सुशील अक्सर मंत्रियों, राज्यपाल, प्रधानमंत्री को चिट्ठियां और बधाई संदेश भरे पत्र भेजते थे। उन्होंने सोचा कि उनकी तरह उनके बेटी भी बधाई संदेश और पत्र भेजना शुरू करे। पिता की राह पर चलते हुए जूही ने 29 जनवरी 1993 में अटल बिहारी जी को बधाई संदेश के साथ पहला पत्र भेजा। तब जूही सोफिया गर्ल्स स्कूल में 8वीं की छात्रा थी। कांवेंट की छात्रा होने के कारण अंग्रेजी में पत्र लिखती थीं, जिसका जवाब अटलजी हिंदी में लिखकर भेजते थे। एक पत्र में उन्होंने लिखा कि नमिता (दत्तक पुत्री) से तुम्हारे पत्र की जानकारी मिली, तुम्हारी अंग्रेजी बहुत अच्छी है, मेरी अंग्रेजी बहुत कच्ची है इसलिए हिंदी में जवाब दे रहा हूं। मेरठ दिल्ली के बहुत करीब है दिल्ली आओ तो जरूर मिलना। 

जूही के भाई कपिल सिंघल कहते हैं कि उसके बाद जूही साल में दो से तीन बार अटल जी को पत्र लिखती उसका जवाब अवश्य आता। 1996 में जब अटलजी शंभूनगर आए तो मैंने उन्हें वह पत्र दिखाया जिस देखकर वो बहुत खुश हुए और उन्होंने पत्र पर पुन: दस्तखत किए। पूरे परिवार के साथ तस्वीर भी खिंचवाई। एक पत्र में जूही ने अटल जी से उनकी तस्वीर मांगी तो 1995 में अटलजी ने तस्वीर के साथ पत्र भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अटल बिहारी वाजपेयी की पुरानी तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
शादी के बाद थमा सिलसिला
जूही का विवाह 2002 में बेगमबाग निवासी अमित गोयल से हुआ। विवाह का निमंत्रण पत्र अटलजी को भेजा। अटल जी स्वयं तो नहीं आ पाए, लेकिन उन्होंने बधाई पत्र और तोहफा भेजा था। शादी के  दिन ही कार से पीएमओ से कुछ लोग आए और उन्होंने यह तोहफा जूही को दिया। जो आज भी फ्रेम किया हुआ रखा है। शादी के बाद धीरे-धीरे पेन फ्रैंडशिप का यह सिलसिला थम सा गया। जूही के पति कागजी बाजार में हीरे का कारोबार करते हैं। दो बच्चे बेटा अनन्य गोयल सेंट मेरीज में 9वीं का छात्र, बेटी जानवी गोयल सोफिया में 6वीं की छात्रा है।

अब नहीं होती पेन फ्रैंडशिप
जूही सोफिया गर्ल्स में 12वीं में विज्ञान विषय से सेकेंड टॉपर भी रहीं। जूही कहती हैं कि अब कोई नेता पेन फ्रैंडशिप करता ही नहीं। बच्चों से कई बार कहा कि वो पत्र भेजें लेकिन अब बच्चे भी नहीं सुनते। जूही के पिता एसके सिंघल के पास आज भी कई बड़े नेताओं के पत्र रखे हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें