फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में दर्दनाक हादसा: बैंक ऑफ बड़ौदा के सहायक प्रबंधक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Fri, 19 Jan 2024 04:41 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : मेरठ में एक दर्दनाक हादसे में बैंक ऑफ बड़ौदा के सहायक प्रबंधक की मौत हो गई। जवान बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के सदर थाना क्षेत्र में 510 वर्कशॉप के सामने शुक्रवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से बैंक ऑफ बड़ौदा के सहायक प्रबंधक की मौत हो गई। आरोपी चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सहायक प्रबंधक की मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के सरधना रोड स्थित ड्रीम सिटी कॉलोनी निवासी लगभग 32 वर्षीय विनोद कुमार आर्य बैंक ऑफ बड़ौदा की मवाना शाखा में सहायक प्रबंधक के पद पर तैनात थे। शुक्रवार सुबह सहायक प्रबंधक स्कूटी से सवार होकर मवाना ड्यूटी के लिए जा रहे थे। इसी बीच 510 वर्कशॉप के सामने पीछे से आए अज्ञात वाहन ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद सहायक प्रबंधक सड़क पर जा गिरे। हादसे के बाद सहायक प्रबंधक काफी देर तक सड़क किनारे पड़े रहे।

वहीं, आरोपी चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। एक राहगीर ने सहायक प्रबंधक को घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़ा देखा। राहगीर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल युवक को पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। 

यह भी पढ़ें: ऐसी भी मोहब्बत: अब पति-पत्नी की तरह साथ रहेंगी काजल और प्रीति, कोर्ट ने दी इजाजत
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी का कहना है कि सहायक प्रबंधक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: CDA अफसर की मौत का सनसनीखेज खुलासा: टेंपो चालकों ने पहले पिलाई शराब, फिर मारपीट कर लूटा मोबाइल,अब उगला पूरा सच
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें