फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महिला से मारपीट की

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। देहली गेट क्षेत्र में महिला से मारपीट का मामला सामने आया है। खैरनगर निवासी अजरा ने बताया कि वह किराए के मकान में परिजनों के साथ रहती है। चार दिन पहले मकान मालिक की बहन बेबी व भांजी हिना ने गाली गलौज की। शनिवार को फिर दोनों ने उसके साथ मारपीट की। कैंची से वार किया। उसके घसीटकर छत से नीचे तक लाई। उसका मोबाइल भी तोड़ दिया। मारपीट में उसे गंभीर चोट आई। देहली गेट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि देहली गेट पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए है।
विज्ञापन



टीपीनगर में छात्रा मोबाइल लूटा
मेरठ। टीपीनगर के देवलोक कालोनी निवासी श्रीराम ने बताया कि उसकी बेटी श्रद्धा कंप्यूटर की कोचिंग कर घर से वापस आ रही थी। जब वह सांई पुरम के पास पहुंची तभी दो लड़के उसका मोबाइल लूटकर ले गए। लूट की प्राथमिकी टीपी नगर थाने में दर्ज कराई गई है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें