फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नाली पर निर्माण को लेकर बाप-बेटे को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
- लिसाड़ी गेट पुलिस ने तहरीर के आधार पर दर्ज की प्राथमिकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गोलाकुआं में नाली के ऊपर चबूतरा बनाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें बाप-बेटे को सात लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों को प्यारेलाल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों के खिलाफ लिसाड़ी गेट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के गोलाकुआं निवासी अकील अहमद ने बताया कि वह अपने घर के बाहर खड़ा था। तभी नाले पर बने चबूतरे को लेकर साजिद, हम्माद, माज, जाहिद, अदनान, साद व उमर ने गाली गलौज शुरू कर दी। शोर सुनकर बेटा वसीम आ गया। आरोपियों ने उन पर लाठी डंडे, राड व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने किसी तरह उन्हें बचाया। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि लिसाड़ी गेट पर अकील ने साजिद समेत सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें