फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र पर लाठी-डंडे से हमला, घायल

विज्ञापन
नितिन राणा छात्र। - फोटो : MAWANA
विज्ञापन
मवाना। स्कूल की छुट्टी के बाद सड़क पर बस का इंतजार कर रहे कस्बा निवासी छात्र पर बाइक सवार हमलावरों ने उसे लाठी-डंडे से हमला कर घायल कर दिया। घायल छात्र के साथी उसे लेकर थाने पहुंचे। वहीं, दूसरी ओर खेत में काम कर रही महिला को किसान ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को घटना से अवगत कराया।
विज्ञापन

मोहल्ला काबली गेट निवासी नितिन राणा पुत्र सुखवीर सिंह ग्राम राफन के समीप स्थित पब्लिक स्कूल में कक्षा दस का छात्र है। वह बुधवार दोपहर स्कूल की छुट्टी होने के बाद राफन चौराहे पर घर आने के लिए बस का इंतजार कर रहा था। इसी बीच दो बाइकों पर सवार होकर आए युवकों ने छात्र का अकेला देख उस पर लाठी-डंडे से हमला बोलकर घायल कर दिया। छात्र पर हमला होता देख अन्य छात्र दौड़ आए तो हमलावर भाग निकले। वे घायल छात्र नितिन को लेकर थाने पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घायल को सीएचसी में प्राथमिक उपचार दिलाया।
वहीं दूसरी ओर गांव मीवा निवासी महिला सतवीरी एवं उसके पुत्र को पड़ोसी किसान ने गालीगलौज की तथा मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों ने हमलावरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने घायल मां-बेटा का सीएचसी में प्राथमिक उपचार कराया है। थाना पुलिस का कहना है कि जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें