फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षदों से मारपीट मामला: सपा नेता का विवादित बयान, भाजपा के राज्यमंत्री को जिंदा जलाने की दी चेतावनी

Sat, 06 Jan 2024 05:11 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में सपा पार्षदों से मारपीट के मामले में आज अनुसूचित जाति  के लोगों ने धरना-प्रदर्शन किया।इस दौरा समाजवादी पार्टी के नेता मुकेश सिद्धार्थ ने विवादित बयान दे डाला। 
विज्ञापन
मुकेश सिद्धार्थ - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ कलेक्ट्रेट में अनुसूचित जाति के लोगों ने शनिवार को धरना प्रदर्शन किया। राज्यमंत्री-एमएलसी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। उसके बाद एडीएम सिटी को ज्ञापन देकर राज्यमंत्री-एमएलसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

विज्ञापन


चेतावनी भी दी गई  कि 10 जनवरी तक मुकदमा न हुआ तो महापंचायत में बड़े आंदोलन की घोषणा कर दी जाएगी। इस दौरान समाजवादी पार्टी के नेता मुकेश सिद्धार्थ ने भड़काउ बयान दे डाला। उन्होंने मामले में कार्रवाई न होने पर भाजपा के राज्यमंत्री को जिंदा जलाने की चेतावनी दे डाली।

नगर निगम के सदन से लेकर सड़क तक बसपा पार्षद आशीष चौधरी और सपा पार्षद कीर्ति घोपला की 30 दिसंबर को भाजपा एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज और राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर सहित कार्यकर्ताओं ने पिटाई कर दी थी। इस मामले को लेकर भाजपा के नेता लगातार डीएम ऑफिस पर प्रदर्शन कर रहे थे।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पार्षदों की पिटाई के मामले में शनिवार को अनुसूचित जाति के लोगों ने कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया जिसमें सपा विधायक अतुल प्रधान पूर्व विधायक योगेश वर्मा पूर्व विधायक विनोद हरित सहित विपक्ष के नेता मौजूद रहे।

धरना प्रदर्शन में वक्ताओं ने ऐलान कर दिया की 10 तारीख तक एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज और राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर के खिलाफ कीर्ति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया तो महा पंचायत में बड़ा ऐलान किया जाएगा।

सपा नेता मुकेश सिद्धार्थ ने अपने भाषण में यह तक कह दिया कि अगर अनुसूचित जाति के पार्षदों की पिटाई करने वाले सोमेंद्र तोमर पर मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो वह समाज के लोगों को लेकर उन्हें जिंदा जलाने का काम करेंगे, जिसको सुनकर धरना प्रदर्शन में आए लोग भी सन्न रह गए।

सपा विधायक अतुल प्रधान पूर्व विधायक योगेश वर्मा पूर्व विधायक विनोद हरित सहित अन्य नेताओं ने एटीएम सिटी बृजेश सिंह को ज्ञापन सौंप दिया।

मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन सपा नेता मुकेश सिद्धार्थ द्वारा दिए गए विवादित-भड़काऊ बयान की निंदा करती है। - इमरान अंसारी महानगर अध्यक्ष मेरठ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें