फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब ठेके पर मारपीट: दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जानी खुर्द। थाना जानी पुलिस ने रघुनाथपुर मोड़ स्थित देसी शराब ठेके पर सेल्समैन के साथ मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में कार्रवाई की है। पुलिस ने घटना में शामिल दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से हमले में इस्तेमाल हथियार भी बरामद किए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, रविवार रात विकास और उसके साथी रघुनाथपुर मोड़ स्थित देसी शराब के ठेके पर पहुंचे थे। ठेका बंद होने के बावजूद वे शराब खरीदने की जिद कर रहे थे, जिस पर सेल्समैन से उनकी कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने विकास और उसके साथी पर लाठी-डंडों व सरिए से हमला कर दिया। इस मारपीट में विकास गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपियों ने विकास की गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहित यादव निवासी ग्राम हबीबपुर नगला ने जानी थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि थाना जानी पुलिस ने आरोपी शेखर निवासी गांव कुराली और राजीव निवासी गांव रघुनाथपुर को गिरफ्तार किया है। उनके पास से दो लाठी और एक लोहे का सरिया बरामद किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें