सरधना। कस्बे के मोहल्ला कुहारान में घर में घुसकर मारपीट, महिलाओं से अभद्रता और तोड़फोड़ किए जाने का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति ने चार लोगों के खिलाफ थाना सरधना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मोहल्ला कुहारान निवासी वाहिद पुत्र शरीफ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार दोपहर वह अपने चाचा का घरेलू सामान घर में रखवा रहा था। मोहल्ले के कुछ लोग उसके घर पहुंचे और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट की गई। पीड़ित का आरोप है कि बीच-बचाव करने पहुंची परिवार की महिलाओं के साथ भी हाथापाई की गई। घर में रखे सामान को नुकसान पहुंचाने और धमकी देने का भी आरोप है। वाहिद ने आरोप लगाया कि मारपीट में उसे और उसके परिवार की एक महिला को चोटें आई हैं। पीड़ित ने राशिद, शाहिद और अन्य आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि शिकायत प्राप्त हो गई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।