फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 80 घंटे नजरबंदी पर आसपा नेता ने उठाए सवाल

विज्ञापन
लावड़ - 80 घंटे से नजरबंद आसपा नेता कमरूल। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लावड़। आजाद समाज पार्टी के नेता कमरूल अख्तर ने दावा किया कि उन्हें 80 घंटे से नजरबंद रखा गया है। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए प्रशासन से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।
कमरूल अख्तर ने कहा कि उन्हें बिना किसी स्पष्ट कारण के घर में सीमित रखा गया है। उनका कहना है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक नागरिक को शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से अपनी बात रखने का अधिकार है। यदि किसी व्यक्ति को बिना वैधानिक आधार के लंबे समय तक नजरबंद रखा जाता है तो यह गंभीर चिंता का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने प्रशासन से मांग की कि यदि उनके विरुद्ध कोई आरोप या वैधानिक आधार है तो उसे सार्वजनिक किया जाए। अन्यथा उनकी नजरबंदी तत्काल समाप्त कर उनके संवैधानिक अधिकारों का सम्मान किया जाए। बुधवार को भी दिनभर पुलिस उनके आवास पर ही डटी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें