फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सालिम हत्याकांड में असलम गिरफ्तार, अभी चार आरोपी जेल भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। गांव डाहर निवासी सालिम हत्याकांड में पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी असलम को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब तक मुख्य आरोपी शाहरुख, गुलजार समेत चार आरोपियों को जेल भेज चुकी है। मृतक के पिता शहजाद ने मामले में छह आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। दो नामजद आरोपी अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
बता दें कि 28 अगस्त शुक्रवार रात में सालिम घर से दो सौ मीटर दूर जूनियर हाई स्कूल के मैदान में घूमने के लिए था। जब वह बेंच पर बैठा था। उसी समय शाहरुख और गुलजार ने अपने साथियों के साथ मिलकर सालिम पर हमला किया। आरोप है कि सालिम पर चाकू से कई वार किए गए। इसके बाद गुलजार ने गोली मार कर उसकी हत्या कर दी। पोस्टमार्टम के दौरान गोली सालिम के शरीर में मिली थी।
विज्ञापन

मृतक के पिता शहजाद की तहरीर पर शाहरुख, गुलजार, सोनू, रिहान, असलम और मजर खान के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने शाहरुख, गुलजार और मजर खान को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज दिया था। अब फरार आरोपी असलम को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि सोमवार को आरोपी असलम गांव में बाहर भागने का प्रयास कर रहा था। इसी बीच पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी की गांव के बाहरी छोर से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ में हत्याकांड में शामिल होने की बात को स्वीकार किया है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम दबिश दे रही है। जल्द ही दोनों फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें