फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर फायरिंग कर भागे थे असलम और भूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र के न्यू इस्लामनगर में रविवार रात मकान की छत पर चोरी किया हुआ तार कटर से काट रहे आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की थी। आरोपी भूरा उर्फ राशिद और असलम फरार हो गए थे। पुलिस ने भूरा के पांच भाइयों को 15 क्विंटल एल्युमिनियम तार समेत अन्य सामान के साथ गिरफ्तार किया था। भूरा और असलम को पुलिस तलाश रही है।
विज्ञापन

न्यू इस्लामनगर निवासी भूरा उर्फ राशिद रविवार रात में अपने भाई साजिद, नदीम, नसीम, नाजिम और सलमान व दोस्त असलम के साथ अपने मकान की छत पर चोरी किया हुआ बिजली का कटर से तार काट रहे थे। तभी सूचना मिलने पर लोहियानगर पुलिस मौके पर पहुंची तो असलम ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायर कर दिया था। असलम और भूरा छत से कूदकर फरार हो गए थे। पुलिस ने भूरा के भाई साजिद, सलमान, नाजिम, वसीम, नदीम को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से 15 क्विंटल एल्युमिनियम का तार, 27 सुराई, 29 लाइट कैफ सिल्वर, तीन प्लास, दो बड़े कटर और टेंपो बरामद किया था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि असलम के पास तमंचा था। उसने ही पुलिसकर्मियों पर फायर किया था। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले, संगठित गिरोह बनाकर चोरी करने, चोरी की संपत्ति छिपाने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मौके से भागे असलम और भूरा को तलाश किया जा रहा है।

असलम के खिलाफ परतापुर थाने में भी दर्ज हैं मुकदमा

पुलिस पर फायरिंग करने के आरोपी असलम के खिलाफ परतापुर थाने में भी विद्युत तार चोरी का मुकदमा दर्ज है। दिसंबर 2023 में वह आमिर खान निवासी शौकीन गार्डन थाना लिसाड़ी गेट, जाहिद निवासी गोकलपुर थाना भावनपुर और आमिर निवासी खुर्रमपुर सलमाबाद जिला गाजियाबाद के साथ गिरफ्तार किया गया था। उनके पास से 10 क्विंटल बिजली के तार और चाकू बरामद हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें