फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा के पैर पकड़कर चिल्लाती रही बेबस मां, बोली- साहब मेरी बेटी को बरामद करा दो, ये है पूरा मामला

Wed, 19 Aug 2020 10:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मेरठ में नाबालिग बच्ची को बरामद न कर पाने पर पीड़ित परिवार ने मंगलवार को नौचंदी थाने में हंगामा कर दिया। इस दौरान बच्ची की बेबस मां दरोगा के पैर पकड़ चिल्लाती रही कि साहब मेरी बच्ची को बरामद करा दो।

विज्ञापन


बता दें कि लगभग एक सप्ताह पहले नौचंदी थाना क्षेत्र का रहने वाला विशाल अपने पड़ोस की नाबालिग लड़की को लेकर फरार हो गया था। पीड़ित पक्ष ने थाने में लड़की के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी के पिता को थाने बुलाकर फिर वापस भेज दिया। लड़की की बरामदगी को लेकर पीड़ित पक्ष कई दिनों से थाने के चक्कर काट रहा था।

वहीं मंगलवार को पीड़ित परिजनों ने लड़की की बरामदगी न होने पर थाने में हंगामा किया। थाने में लड़की की बेबस मां दरोगा प्रेमपाल के पैर पकड़कर बोली साहब मेरी बेटी को बरामद करा दो। इस दौरान लड़की की मां का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म, विरोध करने पर परिजनों से मारपीट, आरोपी फरार
विज्ञापन


पीड़ित परिवार ने बताया कि आरोपी विशाल के पिता को नौचंदी थाने में पुलिस द्वारा बुलाया गया था। इसके बाद उसको एक नेता के साथ जाने दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी के पिता को भी लड़की का पता लगाने के लिए लगाया गया है। सीओ सिविल लाइन संजीव देशवाल का कहना है कि पुलिस हर प्रयास कर रही है। जल्द ही लड़की को बरामद कर लिया जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें