चीन के हांगझाऊ में आयोजित एशियन गेम्स के ट्रेक एंड फील्ड इवेंट में मेरठ की एथलीट बेटी पारुल चौधरी ने शानदार प्रदर्शन करते चांदी पर कब्जा किया है। सोमवार को पारुल ने 3000 मीटर स्टीपल चेज स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया। बताया गया कि बहरीन की यावी विनफ्रेड मुतिले ने 9:18:28 के समय के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जबकि पारुल 9:27:63 के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।
मेरठ के दौराला क्षेत्र के गांव इकलौता निवासी पारुल चौधरी ने प्राथमिक प्रशिक्षण कैलाश प्रकाश स्टेडियम में लिया है। उनके कोच रहे गौरव ने बताया कि पारुल ने दो माह पहले ही थाइलैंड के बैंकाक में आयोजित एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था, जबकि 2018 एशियन गेम्स में भी पारुल पदक जीत चुकी हैं। वहीं, पारुल दो बार वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। पारुल एशियन गेम्स से पहले पेरिस ओलंपिक 2024 का कोटा भी ले चुकी हैं।
यह भी पढ़ें: चुनाव से पहले ताल ठोकते मुद्दे: थप्पड़ कांड पर हंगामा, चोटी-तिलक या टोपी पर तकरार, जागरुकता से अमन-चैन बरकरार